बुधवार, 13 मई 2020

पंजाब से बिहार पैदल आ रहे गोपालगंज के छह मजदूरों को बस ने कुचला घटना मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर

मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर देर रात पंजाब से बिहार पैदल लौट रहे मजदूरों को बस ने कुचला सभी प्रवासी मजदूर गोपालगंज के
हैं घायल मजदूरों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें 6 मजदूर की तत्काल मौत हो गई बाकी दो मजदूरों की स्थिति असामान्य है सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने बस की खोजबीन के लिए नाकाबंदी जारी की है प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि बस ड्राइवर दारू पी रखा था !

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से चार मजदूर गोपालगंज के हैं और पटना और आरा के रहने वाले 11 मौजूद है यह मजदूर पंजाब से पैदल ही अपने घर को लौट रहे थे लेकिन
चश्मदीद राहुल साहनी का  कहना है जो कि भोरे के रहने वाले हैं कि यूपी के सहारनपुर में एक आश्रम में सभी लोग रात होने पर रुक गए थे ! लेकिन आश्रम के लोगों को जैसे ही पता चला कि यह सभी बिहारी मजदूर है तो लोगों ने धक्का मार कर निकाल दिया जिसके कारण रात में ही सभी लोग आश्रम को छोड़कर और पैदल ही सड़क पर निकल गए उसके बाद से यह हादसा हुआ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें