रविवार, 7 जून 2020

आज से खुलेगा थावे मां का मंदिर ,दिन में तीन बार होगा सैनिटाइजेशन

थावे माता जी का मंदिर सोमवार से खुल जाएगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कपाट खुलने के बाद भक्त वहां जा सकेंगे और मां का दर्शन कर सकेंगे एवं मंदिर के प्रवेश करने से पहले साबुन से हाथ और पैर धोकर मंदिर में प्रवेश करना होगा 22 मार्च से ही सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे !

 22 मार्च से प्रतिदिन सुबह-शाम केवल पंडितों के द्वारा आरती की जा रही थी सरकार द्वारा लाकडाउन में नया नियम का पालन करने हेतु  जिला प्रशासन एवं थावे मंदिर समिति को राज्य सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है
  भक्तों भक्तों एवं पुजारियों को सरकार के आदेश का पालन करना होगा 


मंदिर में प्रसाद वितरण पर रोक

भक्तों को प्रसाद नहीं दिया जाएगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्तजन मंदिर के अंदर और बाहर 6 फीट की दूरी बनाकर माता का दर्शन कर सकेंगे यह नियम पालन करने हेतु समिति ने पुजारी एवं दुकानदारों को यह जिम्मेदारी सौंपी है !


भोज कीर्तन भीड़ भारत पर रहेगी रोक

राज्य में केंद्र सरकार ने निर्देश के अंतर्गत मंदिर पर भजन कीर्तन सामूहिक भोज और भीड़भाड़ पर फिलहाल रोक रहेगी ! भक्तों को जूता चप्पल मंदिर से दूर रखना होगा भंडारे एवं भोजन कीर्तन की अनुमति बिल्कुल नहीं रहेगी एवं भक्तों को 6 फीट की दूरी का पालन करना होगा ! मंदिर खुलने से पूर्व मंदिर को sanitize किया जाएगा जाएगा!



 घंटी बजाने पर भी रोक
भीड़-भाड़ पर तो रोक है ही लेकिन प्रसाद चढ़ाने की भी अनुमति नहीं रहेगी इतना ही नहीं मंदिर की घंटी बढ़ाने पर भी भक्तों रोक रहेगी !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें