चीन की हरकत के खिलाफ हर तरफ गुस्सा है। गोपालगंज में बुधवार की शाम भाजयुमो के लोगों ने अलग अलग स्थानों पर अपने गुस्से का इजहार किया। जजबलिया चौराहे पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने चीन के विरोध में प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। युवाओं ने सरकार से चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। कहा कि अब समय आ गया है कि चीन को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए।
जजबलिया चौराहे पर चीन का पुतला फूंकते हुए युवाओं ने इसका बदला लेने की पीएम मोदी से मांग की। इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडे , मीडिया सेल संयोजक ( जदयू ) बसावन गुप्ता, विपिन कुमार ,अमित कुमार तिवारी ,विकास तिवारी ,
दीपक तिवारी,बबलू कुशवाहा,मुरलीधर मिश्रा,टिंकू बाबा,सत्यप्रकाश मिश्र,नितेश मिश्रा,जैकी तिवारी,अजय वर्मा, मुकुल बारी के साथ-साथ 200 लोग मौजूद रहे। युवाओं ने कहा कि आज 45 साल बाद सीमा पर भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं। पूरा देश इससे दुखी है। आज देश की रक्षा और विदेश नीति को लेकर गंभीर मंथन की जरूरत है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें