शनिवार, 27 अगस्त 2016

शिक्षा से लेकर विकाश दर निचले अस्तर पर आ चूका है:दीपक अग्रवाल

गोपालगंज : जूरबानी में अब तक शराब सेवन करने से 21 लोगों की मौत होने पर भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने कहा कि महागठवंधन सरकार अपने नाकामियो को छुपाना चाहती है,प्रदेश की जनता का हाल बेहाल है,शिक्षा से लेकर विकास दर
भी निचले अस्तर पर आ चुका है। अग्रवाल ने राजद के प्रमुख श्री लालू प्रसाद यादव पर सवाल करते हुए कहा कि गोपालगंज जिला श्री लालू प्रसाद यादव का गृह जिला है और जो अपने जिले की देख-रेख सही ढंग से नही कर सकता वो पुरे राज्य को कैसे चलाएंगा।दीपक अग्रवाल का शराबबंदी पर कहना है कि महागठवंधन सरकार शराबबंदी को लेकर गंभीर नही है,शराबबंदी गरीबो को डराने और अधिकारियो के मनमानी करने का एक जरिया बन गया है। 
गौरतलब है कि गोपालगंज के जिले में कुछ दिन पहले जहरीली शराब का सेवन करने से एक के बाद एक मौत होने लगी जिसकी सुचना मिलते ही जिला प्रशासन तथा बिहार सरकार पर सवाल उठने लगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें