शुक्रवार, 23 सितंबर 2016

सांख्यिकी विभाग द्वारा,रिपोर्ट में बिहार की विकास दर में भारी गिरावट

पटना : केंद्रीय सांख्यिकी विभाग द्वारा एक जारी की गयी रिपोर्ट में बिहार की विकास दर में भारी गिरावट दर्ज की गयी है।विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक बिहार में 2014-15 वर्ष में विकास दर 13.02 फीसदी थी जो इस वर्ष गिरकर
7.14 फीसदी हो गयी।केंद्रीय सांख्यिकी विभाग द्वारा पता चला कि 2015-16 में विकास दर 7.14 फीसदी रह गयी है।

विभाग के आंकड़ों पर एक तरह से देखा जाये तो बिहार में एक साल में विकास दर की गिरावट 5.88 फीसदी दर्ज की गयी है. यह गिरावट स्थिर दर और वर्तमान दर दोनों पर हुआ है. केंद्रीय सांख्यिकी संगठन सीएसओ ने इस आंकड़े को जारी किया है।यैसे रिपोट सामने आने के बाद सरकार पर विपक्ष दल सवाल उठा रहा है।भाजपा के प्रदेश मिडिया प्रभारी श्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि बिहार के लिए यैसी स्थिति आना दुख्त है।अब बिहार को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत करने पड़ेंगे,श्री अग्रवाल ने कहा कि कुछ समय पहले बिहार देश में नंबर-वन पर गिना जाता था पर अब बिहार पहले की स्थिति में आ गया है,जिसके जिमेदार महागठवन्धन है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें