भाजपा के प्रदेश मिडिया प्रभारी श्री दीपक अग्रवाल ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता व युवा सांसद नित्यानंद राय को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा बिहार के ही युवा सांसद
मनोज तिवारी को दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
श्री श्री दीपक अग्रवाल ने कहा है कि बिहार भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगल पाण्डेय का कार्यकाल भी शानदार व उपलब्धियों भरा रहा है। श्री पाण्डेय ने अपनी अथक मेहनत से पार्टी को जहां विगत लोकसभा चुनाव में यादगार सफलता दिलाई वहीं पार्टी संगठन को मजबूत करने में भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि बिहार के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष श्री राय प्रारंभ से ही आरएसएस और छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहें। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के अन्य कई महत्वपूर्ण जिम्मेवारियों का सफलतापूर्वक निर्वाह किया। चार बार विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए तथा वर्तमान में संसद सदस्य हैं। अपनी नई जिम्मेवारी का वे सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे और पार्टी को नए मुकाम पर ले जाने में सफल रहेंगे।
इसी प्रकार भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष बनाए गए श्री मनोज तिवारी भी एक प्रतिभावान युवा सांसद और दिल्ली में पूर्वांचल की पहचान और मुखर आवाज हैं। दिल्ली भाजपा को मजबूत करने में वे सफल साबित होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें