शुक्रवार, 19 जून 2020

गोपालगंज जहरीली शराब कांड मामले के दोषी 21 पुलिसकर्मि बर्खास्त

साल 2016 में जहरीली शराब पीने से बिहार के गोपालगंज में 16 लोगोंं की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच पुलिस मुख्यालय की ओर से की गई थी। जिनमें 21 पुलिसकर्मियों को मामला का दोषी पाया गया। इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीजीपी ने सभी को बर्खास्त कर दिया है।

मामले में सारण रेंज के डीआईजी विजय कुमार वर्मा की अनुशंसा पर डीजीपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 दारोगा,5 जमादार समेत 21 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। 
डीआईजी द्वारा पटना मुख्यालय के निर्देश पर जांच के बाद इस कांड में 3 दरोगा, 5 जमादार पुलिस कर्मियों पर गाज गिरा है। इन सभी को इस कांड में दोषी करार देते हुए बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें कि 2016 में जहरीला शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद पुलिस मुख्यालय से जांच बैठी थी। जिसमे ये सभी पुलिस अफसर और जवान दोषी पाए गए थे। 

जिन अफसरों पर बर्खास्तगी की कारवाई हुई है उसमें सब इंस्पेक्टर दिलकश कुमार सिंह सारण, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार मोतिहारी, सब इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार सिंह सीवान , सब इंस्पेक्टर चंद्रिका राम सीवान ,एएसआई मिथिलेश्वर सीवान, विनोद कुमार पांडेय सीवान, गुलाम मोहम्मद सारण , राज भरत प्रसाद सिंह मुजफ्फरपुर का नाम शामिल है। 

ये पुलिसकर्मी भी हैं शामिल 
इसके साथ ही नवल कुमार सिंह सीवान, पीटीसी सिपाही 416 पुष्पेंद्र ओझा गोपालगंज, पीटीसी 18 दिनेश्वर यादव गोपालगंज, पीटीसी सिपाही 620 मोहन प्रसाद सिंह बांका, सिपाही 147 धीरज कुमार राय गोपालगंज, सिपाही 480 शैलेंद्र कुमार अरवल, सिपाही 267 मनोज कुमार जहानाबाद, सिपाही 508 अनंजय कुमार सिंह बक्सर, सिपाही 70 नितेश कुमार सिंह पटना, सिपाही 383 विश्वजीत कुमार सारण, सिपाही 455 मुरली यादव गोपालगंज, सिपाही 579 मनीष कुमार सारण, 572 राकेश कुमार सिंह सारण, सिपाही 468 राहुल कुमार गोपालगंज को भी बर्खास्त कर दिया गया है। शराबबंदी के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

1 टिप्पणी: