मंगलवार, 2 जून 2020

कब तक होगा जजवलिया छठ घाट का सुंदरीकरण ?

विजयपुर प्रखंड के बेलवा पंचायत का जजबलिया  छठ घाट बरसों से उपेक्षित है !  पिछली बार व्रतियों ने पानी की जगह कीचड़ में अरघा दिया था !



ग्रामीणों के मुताबिक बरसो से उपेक्षित रहा है छठ घाट के विकास पर किसी  जनप्रतिनिधि का नजर नहीं जाता और महाव्रत छठ आने पर व्रतियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है !
 एक ग्रामीण का कहना है कि हिंदू धर्म के सबसे पवित्र त्यौहार छठ का माना जाता है  फिर भी छठ घाट का कोई सुंदरीकरण नहीं  हुआ है और ना ही व्यवस्थित है त्यौहार के दिन यहां पर बैठने की भी दिक्कत है ग्रामीणों का  पदाधिकारियों  और जनप्रतिनिधियों से अपील है की हर गांव की तरह इस गांव के भी छठ घाट का निर्माण और सुंदरीकरण किया जाए !



1 टिप्पणी:

  1. कोई भी प्रत्याशी छठ माता के बारे में अभी सोचने की फुर्सत नहीं है क्योंकि चुनाव अभी निश्चित नहीं है और वैसे भी एक गांव पंचायत में थोड़ा हटकर है क्योंकि किसी की नजर इस गांव के प्रति सकारात्मक नहीं रहते हैं

    जवाब देंहटाएं