गुरुवार, 14 मई 2020

संक्रमण रोकने के लिए कोरया के ग्रामीणों ने किया गांव सील...

संवाददाता गोपालगंज : कोरोना संक्रमण का रेडजोन बने  बिजयीपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद इलाके के लोगों को भी डर सताने लगा है। नतीजन, ग्रामीणों ने आपसी सहमति से सरूपाई पंचायत के
कोरया गांव को सील कर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। हालांकि, भोरे-पगरा मार्ग के किनारे बसा यह गांव बिजयीपुर से 4 किलोमीटर दूर है। लेकिन, संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने अपने स्तर से यह कदम उठाया है।
जदयू - मिडिया सेल के जिला अध्यक्ष बसावन गुप्ता की अगुवाई में ग्रामीणों ने गांव के रास्ते को सील कर उस पर निगरानी रखने का निर्णय लिया है। रास्ते को बांस से घेराबंदी कर दी गई है और निगरानी के लिए ग्रामीण मौजूद हैं।

बसावन गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकना सामूहिक जिम्मेवारी है।  बाहर से आनेवाले लोगों के लिए वहां एक रजिस्टर रखा गया है। जिसमें उनका पूरा नाम और पता दर्ज किया जाएगा और इसकी सूचना प्रशासन के अधिकारियों को दी जाएगी इस महामारी से मुकाबला करने के लिए हर लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। इसलिए बचाव के लिए आम लोगों की सहमति से ऐसा निर्णय लिया गया है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें