मंगलवार, 12 मई 2020

आमजन के द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया : दीपक अग्रवाल


     12 मई राजधानी पटना में कंकङबाग जीरो पवाईट अशोक नगर रोड न 1 के चौराहे पर मनमाने ढंग से नाला निर्माण के विरूद्ध आमजन के द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व पटना
दझिण नागरिक संधर्ष समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल ,उपाध्यक्ष मनोज गुडडु, उर्मिला सिंह, जितेन्द्र यादव ने किया ।

     समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल ने  उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अशोक नगर में 30 वर्ष पूर्व 5 फ़िट के व्यास का अनडर ग्राउन्ड नाला का निर्माण किया गया था और अब जबकि आबादी पांच गुना अधिक हो गया है तब डेढ फ़िट के नाले का निर्माण कराया जा रहा है। ईस ईलाके की सङक की चौराई 12 से 20 फ़िट है और नगर विकास विभाग जबरदस्ती सङक का अतिक्रमण कर 5 फ़ीट चोङा नाला का निर्माण कराया रहा है ।उनहोंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को स्थानिय लोगों ने आवेदन पत्र दिया, लेकिन अधिकारियों के द्वारा मनमाने ढंग से नाला निर्माण करवाया जा रहा है ।उनहोंने कहा कि एक माह बाद वर्षा की शुरुआत होगी और अभी इस कार्य की शुरुआत होगी तो इस बार भारी जलजमाव का संकट होगा।

    प्रदर्शन स्थल पर पटना नगर निगम, कंकङबाग अंचल के कार्यपालक अधिकारी द्वारा काम बन्द कराने की घोषणा कीये जाने के पश्चात् धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया ।धरना-प्रदर्शन मे वार्ड पार्षद संजीत कुमार बबलू, पिंकी यादव, माला सिन्हा, सुजीत यादव, रितेश रमन,मनोज कुमार मुनना, महेन्द्र शर्मा, सोनु यादव, अजय सिंह, त्रिपुरारी शरण, राकेश सिंह, श्याम सुन्दर, दीपक वर्मा, जितेन्द्र यादव सहित सैकङो लोग उपस्थित थे ।धरना-प्रदर्शन मे स्थानिय लोगों ने विधायक अरुण कुमार सिन्हा एवं विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध नारे लगाये तथा कमीशनखोरी का आरोप लगाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें