रविवार, 7 जून 2020

टिड्डी दलों का आतंक: गोपालगंज में हाई अलर्ट

बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि टिड्डी दल के प्रकोप की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश से सटे बिहार के 10 जिलों में हाई अलर्ट जारी करते हुए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, गया, औरंगाबाद, सारण, सीवान, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिलों की लगभग सभी ब्लॉक  एवं पंचायतों में टिड्डी दल के  प्रकोप से बचने की चेतावनी और एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।





कृषि मंत्री ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य से सटे बिहार के जिलों की 24 पंचायतों में मॉक ड्रिल भी कराई गई है। जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नियंत्रण समिति की बैठक प्रत्येक गुरुवार और प्रखंड, पंचायत स्तर पर प्रत्येक मंगलवार को कराई जा रही है। संभावित क्षेत्रों के लिए कृषि रक्षा रसायनों, स्प्रेमयर्स व ट्रैक्टर्स की व्यवस्था कर ली गई है। सघन सर्वेक्षण द्वारा टिड्डियों के संभावित आश्रय का भी पता लगाया जा रहा है। इसमें कृषि रसायन स्पेयर मशीनों अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया कि इससे बचने के लिए जो भी तत्काल सहायता की व्यवस्था की जाए !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें