शनिवार, 27 जून 2020

पगरा पंचायत के मठिया गांव की कच्ची सड़क भी जर्जर

मठिया  ( पगरा पंचायत): विजयपुर प्रखंड  का मठिया  गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां के ग्रामीण सड़क, पानी, स्वास्थ्य, रोजगार आदि समस्या से जूझने को विवश हैं।  इस टोले का अब तक अपेक्षाकृत विकास नहीं हो पाया है। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली कच्ची सड़क का अब तक पक्कीकरण नहीं हो पाया है। कच्ची सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि इसमें लोगों का चलना दूभर हो रहा है। खास कर बरसात के मौसम में यह कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी होता है। इसके अलावा यहां ¨सिंचाई व्यवस्था भी किसानों के लिए बड़ी बड़ी समस्या है। गांव के पचास फीसदी लोग कृषि कार्य पर आश्रित हैं। उसके बाद भी यहां ¨सिंचाई की व्यवस्था लचर है।

कठिनाई तो तब होती है जब रात्रि में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाता है। तब बीमार व्यक्ति का समय पर ईलाज नहीं करा पाते। इसके अलावा गांव के लोगों के लिए बेरोजगारी भी बड़ी समस्या है। गांव में खेती के अलावा रोजगार के अन्य साधन नहीं रहने की वजह से यहां के लोग अन्य प्रदेश को पलायन करने को मजबूर होते हैं। स्थानीय  युवको ने कहा कि गांव में सड़क, पानी, स्वास्थ्य एवं रोजगार की समस्या गंभीर है। यहां व्याप्त समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या दूर करने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की समस्या दूर करने की पहल की मांग की है।

1 टिप्पणी: