शनिवार, 5 सितंबर 2020

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा अमेठी परिवार ने दिया पांच हजार एक रुपए का सहयोग।

  आज दिनांक 5/09/2020 को आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी जी के निर्देशानुसार अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा  जनपद अमेठी आदरणीय प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर पांडे जी के नेतृत्व में संगठन की एक टीम पंडित संजय दुबे जी के आवास पर पहुंच कर श्री दुबे जी का  हालचाल जाना और इस कष्ट की घड़ी में संगठन द्वारा आर्थिक सेवाभाव करते हुए आगे भी हर संभव मदद  का भरोसा दिया। विदित हो कि श्री दुबे जी लाइनमैन के तौर पर जामो जनपद अमेठी में कार्यरत थे। विद्युत लाइन 11000 वोल्ट को ठीक करते वक्त दुर्घटना के शिकार हो गए थे जिससे उनका शरीर झुलस गया था।                            भगवान परशुराम जी आदरणीय दुबे जी को जल्द ही स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष पंडित नितेश तिवारी जी , दुर्गेश मिश्रा जी , जितेंद्र तिवारी जी, सालिकराम पांडेय जी, जिलाजीत पांडेय जी , रूप हर्षित पांडेय जी, आदर्श दुबे, विवेक मिश्रा जी, सिद्धनाथ मिश्रा जी,  एवम् अन्य संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें