गोपालगंज : बिजयीपुर प्रखंड क्षेत्र की पगरा पंचायत में आने वाला परसौनी गांव एक अदद पक्की सडक के लिए कई वर्षों से तरस रही है। परसौनी गांव में जाने के
लिए आज भी सड़क का अभाव कायम है। करीब डेढ़ किमी कच्ची सड़क पर ग्रामीण आवाजाही करने को विवश हैं। यह कच्ची सड़क भी प्रत्येक वर्ष बाढ़ से प्रभावित होता रहा हैं। बीते वर्ष भी बरसात में जलस्तर बढऩे से सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई थी।
ईश बाबत परसौनी गांव के युवा खुद अपने हाथों से सड़क पर मिटी फेक रहे है । लेकिन जनप्रतिनिधियों की कोई सुध नहीं रहती है!
पर सवाल यह है कि ग्रामीण पकी सड़क के निर्माण के लिए कब तक इन्तजार करे?
क्या फिर चुनाव में इस सड़क के नाम पर कई प्रत्यासी वोट लेकर जाएंगे?


बिल्कुल सही बात है
जवाब देंहटाएंकोई प्रतिनिधि धयान नही देता है
जवाब देंहटाएंदुर्भाग्य पूर्ण सूचना।
जवाब देंहटाएं