सोमवार, 25 मई 2020

डॉ अरुण कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार पर जल जमाव पर राजनीती करने का आरोप लगाया...

पटना : जहानाबाद के पूर्व सांसद सह भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार पर जल जमाव पर राजनीती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहां की राजधानी
पटना में भारतीय जनता पार्टी लगभग 30 वर्षो से राज कर रही है और पटना के कंकरबाग में  जल जमाव की समस्या ज्यों की त्यों है। प्रत्येक वर्ष इनके एवं नगर निगम के अभियांतायों और अधिकारीयों के  मिलीभगत से जल निकासी के नाम करोड़ो रुपए हर्ष वर्ष खर्च किए जाते है और अभीतक कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने  सरकर  से  श्वेत पत्र जारी कर 30 वर्षो में पटना के जल जमाव पर खर्च किये गए रुपए का ब्यौरा माँगा।


                         आज कंकरबाग़ के निवासियों ने उनसे मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा की पटना के कंकरबाग के विभिन्न मोहल्लो के लोग गलत नाला निर्माण के कारण 15 दिनों से सड़को पर आन्दोलन कर रहे है और सरकार चिर  निंद्रा में सोई हुई है। उन्होंने बताया की कंकरबाग जीरो पॉइंट पर क्षमता से अधिक नालों को जोड़ा जा रहा है जबकि संप हाउस की क्षमता नहीं बढ़ाई गयी है जिससे कंकरबाग के विभिन्न मोहल्लो के लोग भयाक्रांत  हैं। गत वर्ष सभी का लाखो का नुकसान जलजमाव के कारण हुआ है।

                         उन्होंने कहा की प्रत्येक वर्ष करोड़ो रुपये की निकासी जल जमाव से मुक्ति हेतु की जाती है I लेकिन क्या कारण है की आज तक समस्या जस की तस है उन्होंने भाजपा के नेता व उपमुख्यमंत्री पर राजनीती करने का आरोप लगाया  तथा उनसे श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है साथ ही उन्होंने कहा की स्थानीय भाजपा विधायक एवं  पटना नगर निगम के अभियंतायों के  मिलीभगत से गलत नीला निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें