Goplaganj Triple Murder: गोपालगंज में तिहरे हत्याकांड को लेकर बिहार में सरकार व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में खींचातानी का माहौल दिख रहा है।
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अमरेंद्र पांडेय (Amrendra Pandey) उर्फ पप्पू पांडेय (Pappu Pandey) की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिहार के तेजस्वी यादव शुक्रवार की सुबह पार्टी विधायकों एवं विधान पार्षदों को लेकर गोपालगंज के लिए निकल चुके हैं। प्रशासन ने उन्हें लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान गोपालगंज जाने की अनुमति नहीं दी है। काफिले में तेजस्वी के साथ राबड़ी देवी व तेज प्रताप यादव भी हैं।
काफिले को रोकने पर तेजस्वी ने कहा है कि अब वे विधानसभा जा कर स्पीकर से मिलना चाहते हैं। लेकिन पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही है। इसपर तेजस्वी ने सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि नेता प्रतिपक्ष को विधानसभा जाने से नहीं रोका जा सकता। इस बीच राबड़ी आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। पुलिस तेजस्वी को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें