सूत्रों की माने तो हाल के दिनों में एसटीएफ ने 22 अपराधियों की सूची तैयार की जो हाल ही में जेल से छूटे हुए हैं । इस सूची में शामिल अपराधियों को एसटीएफ पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश के देवरिया एवं बिहार के सिवान छापेमारी लगातार चल रही है।
सूत्र बताते हैं कि छापेमारी के दौरान एसटीएफ की टीम हथुआ थाना क्षेत्र के ङ्क्षसगहा गांव से शार्प शूटर लवकुश तथा चैनपुर गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शूटर लवकुश के तार कुख्यात सतीश पांडेय से जुड़े हुए बताए जाते हैं। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने किसी की गिरफ्तारी से इंकार किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें