देवरिया जिले के करौदी लाहिलपार मार्ग में वर्षों से जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। शहर से लेकर गांव तक अधिकांश जगहों की स्थिति काफी खराब है। धूल-फांकते हुए जर्जर सड़क से आवागमन करने को लोग मजबूर है। दैनिक बिहार टीम ने गुरुवार को जर्जर सड़कों की पड़ताल की। करौदी- लाहिलपार मार्ग से सटे करौदी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास कई सालों से
सड़क जर्जर है। यहां ग्रामीणों द्वारा हंगामा किए जाने पर जिला प्रशासन की ओर से ईंट पत्थर डालकर चलने लायक सड़क को बनाया गया है। बावजूद इन सड़क से आवागमन करना खतरे से खाली है। स्थानीय लोग बताते है कि हर साल बारिश के दिनों में बाईक सवार व साइकिल सवार आवागमन करते है। वहीं, बड़ी गाड़ी कीचड़ में फंस जाती ! धूसवा- सिसवा मार्ग निर्माण के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं संत विनोबा पीजी कॉलेज के पूर्व महामंत्री अमित पांडे ने बताया कि सड़क पर गड्डे बन गये है। इसके लिए आवश्यक पहल की जरूरत है। वहीं, अनजान लोग गढ्ढे में फंसकर दुर्घटना के शिकार हो चुके है। इसी रोड में कई जगह बीचो-बीच जानलेवा गड्डा बच चुका है। इस गड्डे में अधिकतर लोग रात में दुर्घटना का शिकार हो जाते है। बावजूद विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्टि नहीं हो पा रहा है।इन सड़कों पर सफर करना खतरे से खाली नहीं हैआज सिंसवा से धुसवां जाने वाली सड़क व करौदी बाजार से मेन सड़क जो लाहिलपार तक को जाती है आज यह दोनो सड़के जर्जर हो चुकी है और पुरी सड़क गढ्ढे मे तब्दील हो चुकी है लेकिन यहाँ के विभागीय अधिकारियों को नही दिखता है कि आऐ दिन इस सड़क पर एक्सीडेंट होता है और जनता कितनी परेसानी झेल रही है इस पर जो भी कार्यवाई हुई आज तक सिर्फ कागजो तक ही सिमीत रह गई हुआ कुछ नही आज पूरे सिसवा ग्रामिणो के लोगो के साथ सड़क पर उतरकर बिरोध दर्ज किया गया और यह सभी जनता की मांग है की जिला अधिकारी देवरिया और मुख्यमंत्री जी जल्द से जल्द इस सडक को बनवाने का कार्य करे । नहीं कार्यवाही हुआ तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें