शराब कारोबारी मध्य प्रदेश में जगदीश अरोड़ा सोम डिस्टिलरीज के मालिक हैं जिन्होंने4 लोगों के लिए 180 सीटर विमान (एयरबस A320) हायर किया।
प्रवासी मजदूरों की गृह राज्यों को लौटने के लिए जूझने की तस्वीरें हाल के दिनों में बहुत देखने को मिलीं. बड़ी संख्या में मजदूर ट्रांसपोर्ट का कोई साधन न मिलने की वजह से सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलते भी दिखे.ऐसे में मध्य प्रदेश के शराब के एक बड़े कारोबारी ने चार लोगों को भोपाल से दिल्ली लाने के लिए बुधवार को 180 सीटर विमान (A320) हायर किया. चार यात्रियों में बेटी, उसके दो बच्चे और बच्चों की नैनी (देखभाल करने वाली महिला) शामिल थे.
शराब कारोबारी जगदीश अरोड़ा मध्य प्रदेश में सोम डिस्टिलरीज (SOM Distilleries & Breweries Limited) के मालिक हैं।
टीवी न्यूज चैनल आजतक ने बताया कि जब उनसे किया गया तो उन्होंने पहले ऐसे किसी एयरबस को हायर करने से इनकार किया। फिर लाइन काटने से पहले उन्होंने कहा, “आप निजी चीजों में क्यों दखल दे रहे हैं?” विमान को दिल्ली से हायर किया गया था। विमान ने सुबह 9.30 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और करीब 10.30 बजे भोपाल पहुंचा। फिर भोपाल से चार यात्रियों के साथ करीब 11.30 बजे विमान ने दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान भरी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें