कोरोना दुनिया में LIVE / सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ब्राजील सरकार ने वेबसाइट पर डाटा अपडेट किया, पेरू में अब दो लाख से ज्यादा मामले; दुनिया में अब तक 73.34 लाख संक्रमित
- दुनिया में अब तक 4 लाख 13 हजार 981 लोगों की मौत, जबकि 36.16 लाख से ज्यादा ठीक हुए
- अमेरिका में 20.45 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 14 हजार 151 लोगों की मौत हुई
दैनिक बिहार
Jun 10, 2020, 01:57 PM IST
वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 13 हजार 981 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख 34 हजार 728 हो गया है। अब तक 36 लाख 16 हजार 734 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ब्राजील सरकार ने 4 जून के बाद पहली बार सरकारी वेबसाइट पर कोरोनावायरस से जुड़ा डाटा अपडेट किया। सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने भी इस मामले में दखल दिया था। इसके अलावा कई संगठन सरकार पर संक्रमण के आंकड़े छिपाने के आरोप लगा रहे थे। यहां मंगलवार को 32 हजार नए मामले सामने आए।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
ये आंकड़ेhttps://www.worldometers.info/coronavirus/से लिए गए हैं।
मैक्सिको: देश में अभी पीक नहीं आया
मैक्सिको के उप स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो लोपेज-गैटेल ने मंगलवार को कहा कि देश अभी भी कोरोनावायरस के पीक से हफ्तों दूर है। मंगलवार को यहां करीब तीन हजार नेए मामले मिले थे। देश में अब तक 1.24 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 14,649 लोगों की मौत हो चुकी है।
मैक्सिको में रेडक्रॉस के स्टाफ कोरोना से जान गंवाने वाले अपने एक सहकर्मी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
ब्राजील : अब डाटा अपडेट
ब्राजील सरकार ने मंगलवार रात सरकारी वेबसाइट पर संक्रमण से जुड़ा डाटा अपडेट कर दिया है। यह 4 जून के बाद किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने डाटा अपडेट करने के आदेश दिए थे। इसके अलावा कुछ गैर सरकारी संगठन भी राष्ट्रपति जेयर्ड बोल्सोनारो सरकार पर आंकड़े छिपाने के आरोप लगा रहे थे। विपक्षी दलों ने भी आरोप लगाया था कि सरकार महामारी से निपटने में नाकाम रही है, इसलिए सही आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं।
ब्राजील : 32 हजार मामले
मंगलवार का दिन ब्राजील के लिए बेहद चिंताजनक रहा। यहां कुल 32 हजार 91 नए मामले सामने आए। देश में अब तक 7 लाख 39 हजार 503 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। खास बात ये है कि यह लगातार चौथा दिन था जब देश में एक दिन में 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। देश में अब तक 38 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति बोल्सोनोरो के खिलाफ देश और दुनिया में आवाजें उठने लगी हैं। दूसरी तरफ, बोल्सोनोरो का कहना है कि महामारी की वजह से देश बंद नहीं किया जा सकता।
पाकिस्तान : डब्ल्यूएचओ का दबाव
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पाकिस्तान सरकार से फिर लॉकडाउन लगाने और इसका सख्ती से पालन कराने को कहा है। कहने को तो पिछले महीने भी पाकिस्तान ने आंशिक लॉकडाउन लगाया था लेकिन, इसका असर कहीं नहीं दिखा। रमजान के दौरान मस्जिदें खुली रहीं और ईद के दौरान बाजारों में बेहद भीड़ रही। यहां के डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पिछले मई की शुरुआत में ही सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर लॉकडाउन लागू नहीं किया गया तो हालात बदतर हो सकते हैं।
मंगलवार को पाकिस्तान के कराची रेलवे स्टेशन पर अपना मास्क ठीक करती 4 साल की तस्मीना। देश में मंगलवार को 105 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। इसी दौरान 4646 नए मामले सामने आए।
इमरान की मजबूरी
पाकिस्तान में मार्च के पहले हफ्ते में संक्रमण शुरू हुआ। मामले बढ़े तो प्रधानमंत्री इमरान खान पर दबाव बढ़ा। अलग-अलग प्रांतों में दिखावे का आंशिक लॉकडाउन रहा लेकिन, इसका फायदा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि लोगों ने इसका पालन नहीं किया। इमरान ने कहा कि देश लॉकडाउन से पड़ने वाला आर्थिक बोझ सहन नहीं कर सकता। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि पाकिस्तान में 1 लाख 8 हजार से ज्यादा मामले और 2 हजार 172 मौतें बताई गई हैं। लेकिन, असली आंकड़े इससे काफी ज्यादा हो सकते हैं।
फोटो कराची के एक बाजार का है। यहां ईद के पहले काफी भीड़ थी। सरकार ने तब भी लॉकडाउन से इनकार कर दिया था। (फाइल)
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
| देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 20,45,549 | 1,14,148 | 7,88,862 |
| ब्राजील | 7,42,084 | 38,497 | 3,25,602 |
| रूस | 4,85,253 | 6,142 | 2,42,397 |
| ब्रिटेन | 2,89,140 | 40,883 | उपलब्ध नहीं |
| स्पेन | 2,89,046 | 27,136 | उपलब्ध नहीं |
| भारत | 2,76,146 | 7,750 | 1,34,670 |
| इटली | 2,35,561 | 34,043 | 1,66,646 |
| पेरू | 2,03,736 | 5,738 | 92,929 |
| जर्मनी | 1,86,516 | 8,831 | 1,70,200 |
| ईरान | 1,75,927 | 8,425 | 1,38,457 |
मैक्सिको: देश में अभी पीक नहीं आया
मैक्सिको के उप स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो लोपेज-गैटेल ने मंगलवार को कहा कि देश अभी भी कोरोनावायरस के पीक से हफ्तों दूर है। मंगलवार को यहां करीब तीन हजार नेए मामले मिले थे। देश में अब तक 1.24 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 14,649 लोगों की मौत हो चुकी है।
मैक्सिको में रेडक्रॉस के स्टाफ कोरोना से जान गंवाने वाले अपने एक सहकर्मी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
ब्राजील : अब डाटा अपडेट
ब्राजील सरकार ने मंगलवार रात सरकारी वेबसाइट पर संक्रमण से जुड़ा डाटा अपडेट कर दिया है। यह 4 जून के बाद किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने डाटा अपडेट करने के आदेश दिए थे। इसके अलावा कुछ गैर सरकारी संगठन भी राष्ट्रपति जेयर्ड बोल्सोनारो सरकार पर आंकड़े छिपाने के आरोप लगा रहे थे। विपक्षी दलों ने भी आरोप लगाया था कि सरकार महामारी से निपटने में नाकाम रही है, इसलिए सही आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं।
ब्राजील : 32 हजार मामले
मंगलवार का दिन ब्राजील के लिए बेहद चिंताजनक रहा। यहां कुल 32 हजार 91 नए मामले सामने आए। देश में अब तक 7 लाख 39 हजार 503 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। खास बात ये है कि यह लगातार चौथा दिन था जब देश में एक दिन में 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। देश में अब तक 38 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति बोल्सोनोरो के खिलाफ देश और दुनिया में आवाजें उठने लगी हैं। दूसरी तरफ, बोल्सोनोरो का कहना है कि महामारी की वजह से देश बंद नहीं किया जा सकता।
पाकिस्तान : डब्ल्यूएचओ का दबाव
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पाकिस्तान सरकार से फिर लॉकडाउन लगाने और इसका सख्ती से पालन कराने को कहा है। कहने को तो पिछले महीने भी पाकिस्तान ने आंशिक लॉकडाउन लगाया था लेकिन, इसका असर कहीं नहीं दिखा। रमजान के दौरान मस्जिदें खुली रहीं और ईद के दौरान बाजारों में बेहद भीड़ रही। यहां के डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पिछले मई की शुरुआत में ही सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर लॉकडाउन लागू नहीं किया गया तो हालात बदतर हो सकते हैं।
मंगलवार को पाकिस्तान के कराची रेलवे स्टेशन पर अपना मास्क ठीक करती 4 साल की तस्मीना। देश में मंगलवार को 105 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। इसी दौरान 4646 नए मामले सामने आए।
इमरान की मजबूरी
पाकिस्तान में मार्च के पहले हफ्ते में संक्रमण शुरू हुआ। मामले बढ़े तो प्रधानमंत्री इमरान खान पर दबाव बढ़ा। अलग-अलग प्रांतों में दिखावे का आंशिक लॉकडाउन रहा लेकिन, इसका फायदा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि लोगों ने इसका पालन नहीं किया। इमरान ने कहा कि देश लॉकडाउन से पड़ने वाला आर्थिक बोझ सहन नहीं कर सकता। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि पाकिस्तान में 1 लाख 8 हजार से ज्यादा मामले और 2 हजार 172 मौतें बताई गई हैं। लेकिन, असली आंकड़े इससे काफी ज्यादा हो सकते हैं।
फोटो कराची के एक बाजार का है। यहां ईद के पहले काफी भीड़ थी। सरकार ने तब भी लॉकडाउन से इनकार कर दिया था। (फाइल)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें