रविवार, 7 जून 2020

कैरियर की बेहतर संभावनाएं फायर एंड सेफ्टी ऑफिसर




लगातार बढ़ रही आगजनी एवं अन्य दुर्घटनाओं के चलते प्रोफेशनल फायर एवं सेफ्टी ऑफिसर की मांग बढ़ गई है!

 कुछ एक बरस में  फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग करियर का एक बेहतरीन विकल्प  बनकर उभरा है ! फायर एंड सेफ्टी इंजीनियर ऐसा फील्ड है जिसमें दुर्घटनाओं आगजनी से बचने एवं बचाने जैसे बातों का ट्रेनिंग दिया जाता है यह क्षेत्र काफी रोमांच और एडवेंचर से भरा है !

● चुनौतीपूर्ण है ये करियर-
वैसे तो इस फिल्ड में करियर की कई संभावनाएं है लेकिन  Fire and Safety Engineering एक चुनौतीपूर्ण करियर है। इस करियर को चुनने से पहले आपको मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होना जरूरी है। 

● Career in Fire and Safety Engineering 
 (रोजगार के अवसर)

एक्सपर्ट के अनुसार इस फिल्ड में रोजगार की अपार संभावनाएं है। पहले केवल मेट्रो शहरों में ही फायर स्टेशन होते थे, लेकिन आज हर जिले और कस्बें में फायर स्टेशन बन रहे है। इसके अलावा हर सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में एक फायर इंजीनियर  तथा Safety Engineer की नियुक्ती अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा इस फिल्ड के प्रोफेशनल की जरूरत आर्किटैक्चर और बिल्डिंग निर्माण, इंश्योरैंस एसैसमैंट, प्रोजेक्ट मैनेजमैंट, रिफाइनरी, गैस फैक्ट्री, निर्माण उद्योग, प्लास्टिक, एलपीजी एंड कैमिकल प्लांट आदि जगहों में नौकरी के कई अवसर मौजूद है।

● Fire and safety engineering  के कार्यक्षेत्र
 असिस्टेंट
 सेफ्टी सुपरवाइजर
 फायर प्रोटक्शन टेक्नीशियन 
 फायर सुपरवाइजर
 फायर ऑफिसर
 सेफ्टी ऑफिसर
 सेफ्टी  इंजीनियर

● Fire & Safety Engineering Course 
फायर एंड सेफ्टी से जुड़े तमाम कोर्स है लेकिन हाल-फिलहाल में डिप्लोमा कोर्स प्रचलन काफी है !

Diploma in Fire Engineering 
Diploma in Fire and Safety Engineering 
Diploma in Industrial Safety Engineering
P G Diploma in Fire and Safety Engineering 

● Fire and Safety Engineer  बनने के लिए आवश्यक 
योग्यता - उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं में विज्ञान विषय से 50 परसेंट अंक प्राप्त होना चाहिए !

● आवश्यक कौशल
 तार्किक क्षमता, टीम वर्क , संगठनात्मक योग्यता, स्थितियों के मूल्यांकन में दक्षता ,त्वरित निर्णय की क्षमता एवं कंप्यूटर ज्ञान  आवश्यक है !

● सैलरी-
इस फिल्ड में शुरूआती तौर पर आप 10 से 15 हजार रूपये महीना कमा सकते है। इस फिल्ड में अच्छा एक्सपीरियंस रखने वाले 1 से 1.50 लाख रूपये महीना तक कमा सकते है। वहीं 15 से 20 साल के एक्सपीरियंस के बाद आप खुद की फायर & सेफ्टी एजेंसी भी शुरू कर सकते है।

● कहां से करें कोर्स
प्रमुख संस्थान-
-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
-राष्ट्रीय अग्रिशमन सेवा महाविद्यालय, पालम रोड, नागपुर, महाराष्ट्र
-दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ फायर इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
 वैसे तो आज की स्थिति में काफी कॉलेज एवं संस्थान हैं जो फायर एंड सेफ्टी कोर्स करा रहे हैं लेकिन जब बात प्लेसमेंट की आती है तो वहां नामी प्राइवेट संस्थान हाथ खड़े कर देते हैं ऐसे में जो संस्थान डिप्लोमा कोर्स पूरा होने पर नौकरी देने का काम कर रही है उनका युवाओं में काफी क्रेज है ऐसा ही संस्थान है देवरिया जिला का Indian Institute of Fire and Safety Engineering Deoria Uttar Pradesh 
इस संस्थान से  काफी युवाओं को रोजगार मिला जो देश विदेश की अग्रणी कंपनियों में Safety Engineering Department  मैं अच्छे पदों पर कार्य कर रहे हैं! 
 इसी कड़ी में हमने IIFSE-Deoria के संचालक विकास ओझा से कुछ प्रश्न कि जो इस क्षेत्र के विशेषज्ञ है एवं काफी बरसों से अध्यापन का अनुभव है !

 दैनिक बिहार – फायर इंजीनियरिंग में क्या उतने पद होंगे जिससे सबको कार्यरत किया जा सके ?
विकास ओझा  – फायर &सेफ्टी इंजीनियरिंग में अनेक पद मौजूद रहते है जिनकी रिक्तियां समय समय अनुसार कभी ख़त्म नहीं होती |इसमें आप सरकारी एवं निजी विभाग दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं , उपलब्धता के आधार पर आपका स्वयं ही चुनाव किया जायेगा |

प्रशन – इसमें जॉब सिक्युरिटी क्या है ?
विकास ओझा -इस फिल्ड में आपकी जाब 100% सिक्योर ही होती है, एक बार आप जहाँ भी नियुक्त हो जाते वहां से आप अपना पूरा कार्य अवधि सम्पूर्ण कर सकते हैं |

प्रशन – इसमें सरकारी पद मिलने के बाद कार्यकाल पूरा होने के पश्चात क्या लाभ मिलेगा ?
विकास ओझा   – सरकारी विभाग मिलने के पश्चात अगर आप अपने कार्य से सेवानिवृत होते हैं तो आपको सरकार की ओर से आपको सम्मान व एक निर्धारित राशि भी दी जाती है , और संभत आंशिक रूप से महीने का भत्ता भी |

प्रशन – इस फिल्ड से जुड़े कोर्सिस के लिए कहाँ आवेदन करना होगा ?
विकास ओझा  - आप यदि इस फिल्ड में कार्य करने हेतु इच्छुक हैं तो आप खुद से अपने कोर्सिस का चयन कर लें उसके बाद आप अपने अनुसार कोई भी कॉलेज या इंस्टिट्यूट का चुनाव कर सकते हैं , जहाँ से आप अपनी इच्छानुसार अपने द्वारा चुने गए कोर्स को पढ़ सकते हैं |
प्रशन – इसमें ऑफिस वर्क रहता या फिल्ड में जाकर काम करना पड़ेगा ?
विकास ओझा  – ये इस पर निर्भर करेगा की आप किस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं , यदि आप कोई भी ऑफिस से जुड़े पद के लिए आवेदन करेंगे तो आपको उसी अनुसार ऑफिस में कार्यरत किया जा सकता है |

आशा करता हूँ कि  सवालों का जवाब देता यह आर्टिकल आपके काफी काम आएगा आर्टिकल से सम्बंधित किसी भी तरह की समस्या अथवा शिकायतों से सम्बंधित अपने विचार हमें नीचे दिए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं|


शुभकामनाएँ…!!! 👍👍




8 टिप्‍पणियां:

  1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  3. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  4. Yaha ke student mere har site per milte hai, achhi collage hai

    जवाब देंहटाएं