सोमवार, 29 जून 2020

चौमुखा—मझौलिया मार्ग पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने जताया विरोध

विजयीपुर। विकास के दावों के बीच  विजयीपुर प्रखंड का मारवाड़ घाट से होते हुए मजे बलिया जाने वाली  सड़क पर पूरी तरह कीचड़ में तब्दील है। गांव जाने के लिए लोगों को कीचड़ वाली सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीण कई बार पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट करा चुके हैं। लगातार परेशानी झेल रहे ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपनी कर विरोध प्रकट किया। ग्रामीण ने बताया कि कीचड़ की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से सटे गांव  के अन्य ग्रामीणों ने बताया कि घुटने भर कीचड़ के कारण मेहमान भी आने से परहेज कर रहे हैं। दैनिक सामग्रियों के लिए भी लोगों को आवागमन की समस्या झेलना पड़ता है। कहा कि लगातार आश्वासन के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। कुछ यही हाल अन्य गांवों का भी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें