सोमवार, 29 जून 2020

चीन ने भारतीयों को विशेष विमान से उड़ान भरने से रोका, वजह बताई

  • चीन ने सोमवार को नई दिल्ली से ग्वांगझोउ शहर के लिए एक विशेष एयर इंडिया के विमान को उड़ान की अनुमति नहीं दी। राजनयिकों के परिवारों सहित कई भारतीयों को सोमवार की सुबह नई दिल्ली से ग्वांगझोउ शहर के लिए एक विशेष एयर इंडिया के विमान से रवाना होना था
, लेकिन चीन की ओर से इसकी अनुमति नहीं मिली। इसके पीछे 21 जून को शंघाई की विशेष विमान में दो भारतीयों के कोविड-19 पॉजिटिव आने की वजह बताई गई है। चीन के प्रशासन ने भारत से ग्वांगझोउ शहर के लिए खाली उड़ान की अनुमति दी।

चीनी विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

अंग्रेजी अखबार 'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने चीन के विदेश मंत्रालय से उसके इस फैसले के बारे में पूछा, कि क्या दोनों देशों के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच राजनयिकों के परिवारों को अनुमति नहीं दी गई। जवाब में चीन के विदेश मंत्रालय ने लिखित बयान में कहा कि हाल ही में चीन ने कुछ भारतीय राजनयिकों और उनके परिवारों की चीन में वापसी की व्यवस्था में मदद की है। मंत्रालय ने आगे बताया कि अस्थायी उड़ान में कोरोना के पॉजिटिव मामलों के चलते चीन और भारत ने पहले ही सहमति जताई थी कि 29 जून को ग्वांगझोउ जाने वाली फ्लाइट में कोई यात्री नहीं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें